ALERTS
Loading latest news...

ईरान का बड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से वसूली जाएगी सेवा फीस





तेहरान: ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए सेवा शुल्क लगाने का फैसला किया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति ने इस संबंध में प्रस्ताव के अनुच्छेद-3 को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के तहत जिन देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे ईरान द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। इनमें समुद्री नेविगेशन, पर्यावरण संबंधी सेवाएं, विशेष परिस्थितियों में ईंधन आपूर्ति, बीमा से जुड़ी सेवाएं और सुरक्षा सहायता शामिल हैं।

यह प्रावधान ईरान के प्रस्तावित “स्ट्रैटेजिक एक्शन फॉर सिक्योरिंग एंड एडवांसिंग द स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” विधेयक का हिस्सा है। शुल्क ईरानी रियाल या ईरान द्वारा निर्धारित किसी अन्य मुद्रा में लिया जा सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है। मौजूदा तनाव के बीच यहां जहाजों की आवाजाही पहले की तुलना में काफी कम हुई है। रॉयटर्स के अनुसार, 21 अगस्त तक के सप्ताह में जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सामान्य स्तर की तुलना में करीब 90 प्रतिशत कम रही।

ईरान के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और ऊर्जा बाजारों में चिंता बढ़ सकती है। हालांकि, सेवा शुल्क और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से गुजरने के अधिकार को लेकर कानूनी और कूटनीतिक सवाल भी उठ रहे हैं।